उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर पिकप खाई में गिरा, तीन की मौत, चार स्कूली बच्चे घायल

उत्तराखंड में पाैड़ी जिले के कोटद्वार में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। रसिया महादेव-तकुलसारी-मैठाणाघाट मोटर मार्ग पर रणिहाट गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में चालक समेत तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, चार स्कूली बच्चे घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है। पिकप वाहन नैनीडांडा के भटवाड़ों से बीरोंखाल ब्लॉक के बंदरकोट जा रहा था। इस दाैरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  एलबीएस छात्रसंघ चुनाव अपडेट- 12:00 बजे तक 38 प्रतिशत हुआ मतदान 539 वोट पड़े

 

वाहन में छुट्टी के बाद अपने घर जा रहे इंटर कॉलेज ललितपुर के छात्र भी सवार थे। साथ में ड्राइवर समेत तीन अन्य लोग भी थे। वाहन खाई में गिरते ही तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, चार छात्र घायल हो गए। घायल स्कूली बच्चों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीरोंखाल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां ट्रकों की भिड़ंत से निकला आग का गोला, वाहन के अंदर फंसे चालक की जिंदा जलने से हुई मौत

मृतकों के नाम

– आनंद सिंह (60) पुत्र शेर सिंह निवासी ग्राम  क्वीन धूमाकोट। ( चालक)
– मोहन सिंह (65) पुत्र कोतवाल सिंह निवासी  किंगोडीखाल धूमाकोट।
– अर्जुन सिंह (60) पुत्र गुमान सिंह निवासी ग्राम बंदर कोट तह बीरोंखाल।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बस का कहर, बाइक और रेहड़े को रौंदा, एक महिला की मौत, तीन घायल

ये हुए घायल

– सानू (16) पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी, बीरोंखाल
– अनुराग (14) पुत्र रनवीर सिंह निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
– आदित्य (14) पुत्र रनवीर सिंह नेगी निवासी ठकुरसारी बीरोंखाल।
– आयुष (11) पुत्र चंद्र सिंह निवासी ठकुलसारी