उत्तराखण्डकुमाऊं,

नव वर्ष पर सैलानियों की सुरक्षा सर्वोपरि, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं उतरे मैदान में, यातायात व सुरक्षा व्यवस्था संभाली

नैनीताल न्यूज़- नव वर्ष के अवसर पर सरोवर नगरी नैनीताल सहित पूरे जनपद में आने वाले पर्यटकों एवं आमजन की सुरक्षा, सुगम यातायात और शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। नव वर्ष के जश्न को सकुशल संपन्न कराने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं सड़कों पर उतरकर यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ हुए भीषण सड़क हादसे का CCTV वीडियो वायरल, मौत से घर कोहराम

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के प्रमुख सरहदी बैरियरों, चौराहों, मुख्य मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा यातायात व्यवस्था को सरल, सुगम और निर्बाध बनाए रखने के निर्देश दिए।

 

टांडा तिराहा, सुभाषनगर बैरियर लालकुआं, पुलिस चैक पोस्ट गोलापुल सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर एसएसपी नैनीताल स्वयं उपस्थित रहकर यातायात संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। इसके साथ ही सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थानाध्यक्षों को सड़कों पर उतार दिया गया है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण कर कानून-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नकलची अभ्यर्थियों के खिलाप UKSSSC ने की सख्ती, नियमावली तैयार

 

नैनीताल पुलिस द्वारा चेकिंग, पेट्रोलिंग और निगरानी को और अधिक सघन कर दिया गया है। किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, हुड़दंग या कानून उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(मौसम अपडेट) प्रदेश में 14 तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

 

नैनीताल पुलिस ने सभी पर्यटकों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे पुलिस द्वारा जारी यातायात योजना एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें, पुलिस का सहयोग करें और नव वर्ष का उत्सव शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं यादगार बनाएं।

 

मीडिया सैल
नैनीताल पुलिस