उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड- यहाँ मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से घर मे घुसकर दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में घर में घुसकर मानसिक रूप से कमजोर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक गांव की रहने महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि 21 अगस्त की दोपहर वह घास काटने जंगल गई थी। उसकी 15 साल की मानसिक रूप से कमजोर बेटी घर पर अकेली थी। उसकी गैर मौजूदगी में गांव निवासी आरोपी नन्हे घर में घुस गया और बेटी से दुष्कर्म करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  हेरिटेज टूर गाइड प्रशिक्षण की मुक्तेश्वर में त्रिशूल ऑर्चर्ड रिजॉर्ट में हुई शुरुआत।

 

जब वह घर पहुंची तो अभियुक्त बेटी से जबर्दस्ती कर रहा था। उसे देखकर आरोपी घर से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय कैबिनेट से जमरानी बांध परियोजना को मिली हरी झंडी पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने प्रधानमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री व केंद्रीय वित्त मंत्री का जताया आभार

 

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी की जा रही है।
-बहादुर सिंह चौहान, सीओ सितारगंज

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – किसी भी दोषी को बक्शा नहीं जाएगा, नुकसान की भरपाई भी दंगाइयों से की जाएगी, जानकारी जुटाने के लिए जारी किए जायंगे दंगाइयों के भी पोस्टर