उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ 200 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन, हादसे में पिता-पुत्री की मौत

नंदानगर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से पिता-पुत्री की मौत हो गई। एक घायल को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश ले जाया जा रहा है। वाहन में चालक सहित चार लोग सवार थे। सुबह करीब 11 बजे नंदानगर क्षेत्र के सुतोल-पेरी सड़क पर एक दुर्घटनाग्रस्त होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 25 करोड़ की ठगी, होटल सेमिनार और सोशल मीडिया से फंसाए निवेशक

दुर्घटना में भरत सिंह (42) पुत्र सौण्या सिंह निवासी सुतोल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी पुत्री सपना (17), प्रताप सिंह (26) पुत्र आलम सिंह ग्राम सुतोल घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों व पुलिस की मदद से सीएचसी नंदानगर लाया गया, जहां उपचार के दोरान सपना की भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) हरेला पर्व की छुट्टी 16 जुलाई को परिवर्तित कर शासन ने 17 जुलाई को करी घोषित, आदेश हुआ जारी।

 

वाहन चालक गोविंद सिंह पुत्र आलम सिंह निवासी सुतोल वाहन से छिटक गया, उन्हें हल्की चोटें आई हैं। गंभीर घायल प्रताप सिंह को एयर एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना का करण वाहन का स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है।

 

वाहन दुर्घटना में पिता-पुत्री की मौत से सुतोल गांव में मातम छा गया है। दोनों पिता-पुत्री अपने काम से नंदानगर आ रहे थे। लेकिन पेरी गांव के पास वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने पर दोनों की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना पर सुतोल गांव के साथ ही पूरे नंदानगर में तामत छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  घर पर एसी, आंगन में क्रेटा कार और ले रहे मुफ्त का राशन! नैनीताल में सैकड़ों राशन कार्ड रद, सत्यापन में बड़ा खुलासा