उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख, छह जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट; देहरादून में झमाझम बारिश से जलभराव

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख बना हुआ है। धूप और बादलों की आंख-मिचौनी के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश का दौर जारी है। देहरादून समेत कई इलाकों में अचानक हुई भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि मैदानी इलाकों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।

 

 

मौसम विभाग ने गुरुवार को देहरादून, नैनीताल समेत प्रदेश के छह जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  दो हजार रुपये का नोट बदलने का एक और मौका, आरबीआई ने बढ़ाई तिथि, इस तारीख तक जमा कर सकते हैं बैंकों में दो हजार के नोट

 

 

देहरादून में ढाई घंटे तक हुई तेज बारिश

देहरादून में सुबह मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, लेकिन शाम होते-होते मौसम ने अचानक करवट बदल ली। इसके बाद शहर और आसपास के क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब दो से ढाई घंटे तक तेज बारिश का दौर जारी रहा।

 

 

इस दौरान मालदेवता में 90 मिलीमीटर और सहस्रधारा में 70 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। तेज बारिश के चलते शहर के कई इलाकों में सड़कें जलमग्न हो गईं और लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली- हेमकुंड यात्रियों ने स्थानीय लोगों पर किया डंडों से हमला, झड़प में एसआई को भी आई चोट, आठ गिरफ्तार

 

 

नदियों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ा

लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में नदियों, गदेरों और बरसाती नालों का जलस्तर बढ़ गया है। निचले इलाकों में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। कोटद्वार समेत कई क्षेत्रों में भी तेज बारिश दर्ज की गई।

 

 

कुमाऊं मंडल के अधिकांश हिस्सों में भी बारिश के तीव्र दौर देखने को मिले। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार वर्षा के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन से सड़कें प्रभावित हुई हैं, जिससे यातायात पर भी असर पड़ा है।

 

 

छह जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। टिहरी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर और देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड DGP की दो टूक, कहा- 'अपराधी उत्तराखंड को ना समझे सॉफ्ट टारगेट, जरुरत पड़ी तो होगा एनकाउंटर'

 

 

इसके अलावा प्रदेश के सभी जिलों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना है। ऐसे में प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से नदी-नालों और संवेदनशील पहाड़ी क्षेत्रों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।