उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ खाई में गिरी कार, हादसे में दो सगे भाईयों सहित चार की हुई मौत

  • भाटनीकोट के कफड़खेत के पास चालक को झपकी आने से हादसा।
  • बागेश्वर गंगा स्नान को जा रहे थे चारों।

बागेश्वर जिले के धरमघर मोटर मार्ग के भाटनीकोट कफलखेत के पास रविवार सुबह एक कार पुंगर नदी में गिर गई। हादसे में दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे की वजह चालक को झपकी आना माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- जिले के 9 सहायक समाज कल्याण अधिकारियों पर हुई कार्यवाही, नवंबर माह का वेतन रोकने के निर्देश, जाने पूरा मामला

पुलिस के अनुसार रीमा की ओर से आल्टो कार DL-2 C- AM-0169 से चार लोग बागेश्वर आ रहे थे। करीब पांच बजे चिड़ग गधेरे से आगे कफलखेत के पास कार असंतुलित होकर पुंगर नदी में गिर गई।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ हादसा: एनएचपीसी की टनल में फंसे 19 में से 8 कार्मिक सुरक्षित, 11 से संपर्क जारी

हादसे में 25 वर्षीय नीरज कुमार व 22 वर्षीय दीपक आर्या पुत्रगण हरीश राम के अलावा 26 वर्षीय चालक कमल प्रसाद व 26 वर्षीय लक्ष्मण राम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अग्निशमन अधिकारी गोपाल रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – पुलिस महकमे से बड़ी खबर, यहाँ SSP ने किये 28 दरोगाओ के तबादले, देखे सूची

उन्होंने ग्रामीणों की मदद से शव नदी से बाहर निकाले। वही चारों गांव से बागनाथ मंदिर के दर्शन व स्नान को आ रहे थे। इसके बाद गांव में भंडारे का आयोजन भी था। कोतवाल कैलाश नेगी ने बताया कि प्रथमदृष्टया हादसे का कारण चालक को झपकी आना लग रहा है।