उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ सार्वजनिक स्थान पर गलत इशारे कर लोगों को बुला रहीं थीं आठ महिलाएं, तभी पहुंच गई पुलिस और फिर…

देहरादून शहर में सार्वजनिक स्थानों पर अमर्यादित व्यवहार करने वाली आठ महिलाओं को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शहर कोतवाली में इन महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। ये महिलाएं आने-जाने वाले लोगों गलत इशारे कर अपने पास बुला रहीं थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सोमवार को कुमाऊं मंडल की सभी बार एसोसिएशन के पदाधिकारी हुए एकजुट, आयुक्त के आश्वासन पर कार्य बहिष्कार को 10 दिन के लिए किया स्थगित

 

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को शहर के दर्शनलाल चौक के पास कुछ महिलाओं की ओर से आने जाने वाले लोगों को अश्लील इशारे कर अपने पास बुलाने का प्रयास करने की शिकायत मिली थी। इस पर कोतवाली नगर पुलिस व एएचटीयू की टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर जाकर जांच की तो इसका खुलासा हुआ।
पता चला कि कुछ महिलाएं व युवतियां झुंड बनाकर खड़ी थीं। जो आने-जाने वाले लोगों को गलत इशारे कर अपने पास बुला रहीं थीं। पुलिस ने तुरंत ही मौके से आठ महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। इनके खिलाफ शहर कोतवाली में बीएनएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इनमें 23 साल की युवती से लेकर 35 साल तक की महिलाएं शामिल हैं।