उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर का किया एनकाउंटर, स्मैक और चरस की तस्करी में शामिल था बदमाश

चंपावत पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने गुरुवार तड़के सुबह तीन बजे शक्तिफार्म क्षेत्र के पास एक बड़ी कार्रवाई में हिस्ट्रीशीटर मंगत को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। मंगत सितारगंज का निवासी था, लंबे समय से एनडीपीएस अधिनियम और अन्य मामलों में वांछित था।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं में विद्युत लाइन दुरुस्त करते समय लाइनमैन को लगा करंट, गंभीर हालत में हल्द्वानी के अस्पताल में भर्ती

 

 

मंगत लंबे समय से स्मैक और चरस की तस्करी में शामिल था। चंपावत कोतवाली और सितारगंज थाने में उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज थे। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लंबे समय से छापेमारी अभियान चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- शादी की पहली सालगिरह से पहले नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव; मायके पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

 

 

चंपावत पुलिस ने पहली बार किसी शातिर अपराधी का एनकाउंटर किया है।