उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बाइक, 2 लोगों की हुई मौत

  • रुद्रप्रयाग में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, 2 लोगों की हुई मौत

रुद्रप्रयाग न्यूज़- : केदारनाथ यात्रा मार्ग के गुप्तकाशी के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होकर गहरी खाई में गिर गई है। बाइक में दो युवक सवार थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के संबंध में एसडीआरएफ टीम को सूचना दी गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई से शवों को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ झगड़े में बीच-बचाव करने उतरे युवक की चाकू मारकर हत्या, आरोपी गिफ्तार, मचा हड़कंप

दरअसल पुलिस कोतवाली सोनप्रयाग ने एसडीआरएफ टीम को सूचना दी कि गुप्तकाशी क्षेत्र के पास एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर लगभग 200 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम के उप निरीक्षक आशीष डिमरी अपनी टीम के साथ आवश्यक रेस्क्यू उपकरण लेकर घटनास्थल पहुंचे। बाइक सवार मृतकों की पहचान जयदीप सिंह रावत उम्र 26 वर्ष निवासी श्रीकोट पौड़ी, रोहित रावत उम्र 25 वर्ष निवासी श्रीकोट पौड़ी के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बारिश का दौर शुरू, 7 जिलों में यलो अलर्ट; 30 जून से 4 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बरसेंगे बादल

 

पुलिस को सौंपे गए शव
एसडीआरएफ टीम ने बताया कि खाई में गिरने से दो लोगों की मौत होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद टीम मौके पर पहुंची और रोप की सहायता से खाई में उतरकर दोनों शवों को बाहर निकाला। उन्होंने कहा कि दोनों मृतकों के शवों को स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग लाया गया बहरहाल शव को जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं की प्रॉपर्टी को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष, आधा दर्जन लोग गंभीर घायल, पढ़े पूरी खबर..