उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ संदिग्ध परिस्थितियों में फैक्टरीकर्मी ने फंखे से लटक कर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी।

उधम सिंह नगर न्यूज़– रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में संदिग्ध हालात में एक फैक्टरीकर्मी का शव फंदे पर लटका मिला। जिसकी सूचना मिलने के करीब एक घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मैं लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान घटनास्थल के बाहर लोगों की भारी भीड़ लगी रही। बताया जा रहा है कि मृतक तीन दिन पहले अपने गांव से लौटा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ चालक को झपकी आने से हुआ हादसा, सड़क से उतरकर बोल्डरों में अटकी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मूलरूप से ग्राम नाबादा खुंडारा जिला पीलीभीत और हाल में विवेक नगर ट्रांजिट कैंप निवासी चरन सिंह (24) अपने दो बड़े भाइयों के साथ किराए पर रहकर सिडकुल की एक फैक्टरी में नौकरी करता था। शनिवार को उसके भाई एक विवाह में शामिल होने के लिए गांव चले गए। इस दौरान वह कमरे में अकेला था। सोमवार दोपहर कमरे में कोई भी हलचल नहीं हुई और दरवाजा भी बंद था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दसवीं और बारहवीं पास मिलकर बना रहे थे जीवन रक्षक दवाइयां, पुलिस ने इस तरह ने बिछाया जाल

कमरे से बदबू भी आ रही थी। इस पर मकान मालिक ने दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान को तोड़कर अंदर प्रवेश कर दरवाजा खोला। उसने कमरे में देखा तो चरन का शव गमछे के सहारे छत पर बने पंखे के कुंडे से लटक रहा था। उक्त घटना की सूचना क्षेत्र में फैलते ही वहां आसपास के लोगों की भारी भीड़ लग गई। वही पुलिस को इसकी सूचना दी गई तो पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतारा और परिजनों को सूचित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल में घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला

घटनास्थल से मिली डायरी के अनुसार वह भारतीय सेना में जाना चाहता था। भाई ज्ञानदीप के मुताबिक, शनिवार को चरन गांव से लौटा था। ट्रांजिट कैंप एसएचओ सुंदरम शर्मा बताया कि मौत कारणों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।