उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ घर में गैस सिलिंडर फटने से हुआ हादसा, तीन लोग गंभीर रूप से घायल, राहत-बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंची टीम

टिहरी न्यूज़- टिहरी जिले में एक घर में गैस सिलिंडर फट गया। इस हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हो गए। वही सूचना मिलते ही टीम राहत-बचाव कार्य के लिए पहुंची। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

गुरुवार सुबह थाना लमगांव जनपद टिहरी गढ़वाल में डेल्टा कंट्रोल के माध्यम से कॉलर सुरेन्द्र नेगी ने सूचना दी कि ग्राम कोरदी पट्टी रोनद रमोली में एक घर में गैस सिलिंडर फटने से तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने 03 जुलाई को सैन्य धाम में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की समीक्षा।

उक्त सूचना पर तत्काल चौकी सिलारी पर नियुक्त कर्मगण मौके पर पहुंचे। गांव वालों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य कर घायलों को तत्काल जिला अस्पताल बोराड़ी भिजवाया गया। घायलों में बलवीर सिंह नेगी गंभीर रूप से घायल है।

यह भी पढ़ें 👉  अब मोबाइल पर फोन करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए अब किसी ऐप की नही पड़ेगी जरूरत, जुलाई से फोन कॉल करने वाले का अब नाम भी दिखेगा

घायल
-बलवीर सिंह नेगी पुत्र श्री कीर्ति सिंह नेगी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी पट्टी रोनद थाना लम्बगांव
-रीना देवी पत्नी बलवीर सिंह नेगी उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम कोरदी थाना लम्बगांव
-अभिषेक चौहान पुत्र प्रताप सिंह उम्र 19 वर्ष नि. गोदड़ी थाना लम्बगांव 

यह भी पढ़ें 👉  उत्‍तराखंड पंचायत चुनाव का संशोधित कार्यक्रम जारी, अब इस तारीख को होगा मतदान