उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड : अग्निवीर भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले फर्जी आर्मी सूबेदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर….

उत्तराखंड न्यूज़ : सेना में अग्निवीर बनाने के नाम पर बेरोजगार युवको से लाखो की ठगी करने वाला फर्जी आर्मी सूबेदार गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार फौजी आर्मी सूबेदार के उसके कब्जे से कई लोगो के शैक्षिक दस्तावेज, अग्निवीर परीक्षा के एडमिट कार्ड, मोबाईल फोन, आर्मी पहचान पत्र, 12 अदद क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड, आधार कार्ड , विभिन्न बैंको के करीब 41 लाख रुपए के 26 चैक व एक मारूति आल्टो कार बरामद हुई है।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि तपस मण्डल निवासी प्रतापपुर नम्बर 4 थाना नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंह नगर ने विक्की मण्डल निवासी शक्तिफार्म, सितारगंज तथा पंकज सिंह बडेला निवासी ग्राम मछियाड, थाना रीठा साहिब, जनपद चम्पावत द्वारा आर्मी में भर्ती कराने के नाम पर खुद के व अन्य लोगो के ऑरिजनल प्रमाण पत्र व 50 हजार रुपये नकद लेने की शिकायत की थी।

यह भी पढ़ें 👉  बागेश्वर उपचुनाव आठवां राउंड-भाजपा 2177 मतों से आगे

युवकों द्वारा भर्ती न होने पर अपने रुपये व प्रमाण पत्र वापस मांगने पर गत वर्ष दिनांक 2 नवंबर को आरोपियों ने उन्हें जयनगर दिनेशपुर बुलाकर उनके साथ गाली गलौच, मारपीट करने व तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। 4 नवंबर को ही पुलिस ने जगदीशपुर मोड दिनेशपुर से आरोपी विक्की मण्डल तथा पंकज सिंह को गिरफ्तार कर लिया था। इस प्रकरण में सरगना सूबेदार गोविंद सिंह नयाल फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमे लगातार प्रयासरत थी ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में Cyber Attack के 15 दिन बाद भी नहीं उबर पाया उत्तराखंड, 102 में से 32 महत्वपूर्ण वेबसाइट अब भी बंद

फरार आरोपी गोविंद सिंह नयाल को पकड़ने के लिए पुलिस ने रानीखेत, अल्मोडा, बरेली आदि स्थानों पर दविश दी गयी। परन्तु शातिर अभियुक्त लगातार अपना ठिकाना बदलता रहा। लेकिन दिनेशपुर पुलिस के हाथ सफलता लग ही गई। नाई गांव, शहरफाटक थाना मुक्तेश्वर, नैनीताल निवासी सूबेदार गोबिन्द सिंह नयाल को हल्द्वानी में बृजलाल हॉस्पिटल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी आल्टो कार के आगे व पीछे वाले शीशे में डिफेंस लिखा हुआ था, इसके साथ ही उसके पास से फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुआ।