उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का अलर्ट, 19 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल बंद; आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून की ओर से 19 अगस्त 2026 को गढ़वाल मंडल में कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर बड़ा फैसला लिया है।

 

 

जारी आदेश के अनुसार, 19 अगस्त 2026 (बुधवार) को गढ़वाल जनपद के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश रहेगा। यह आदेश कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में पुलिस और वांटेड बदमाश के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने के बाद चंदन सागर गिरफ्तार

 

 

इसके साथ ही जिले के समस्त आंगनबाड़ी केंद्र भी 19 अगस्त को बंद रहेंगे।

 

प्रशासन के मुताबिक, भारी बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में तेज जल प्रवाह आने की आशंका है। ऐसे में किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (अच्छी खबर) मोटाहल्दू के हर्षित जोशी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन

 

 

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और शिक्षण संस्थानों को आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे मौसम की स्थिति को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सीएम के लौटते ही कार्यवाही, एडीएम और सीओ पर गिरी गाज, देहरादून किए गए संबद्ध