उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड – यहां पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में बीफार्मा कर रही हल्द्वानी की छात्रा फंदे पर झूलती मिली

भीमताल न्यूज़– कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल परिसर में पढ़ने वाली बीफार्मा की छात्रा रविवार रात पीजी गेस्ट हाउस के कमरे में फंदे पर झूलती मिली। वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उतराखंड- पंतनगर में आयोजित पंतनगर काव्य महोत्सव में ऐसा क्या हुआ..कि हंसते-हंसते सबको रुला गए कवि, देखें वीडियो

वही थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि छात्रा वैशाली विश्वकर्मा उम्र 20 वर्ष कुमाऊं विवि से बीफार्मा कर रही थी। पुत्री मनोज विश्वकर्मा निवासी दमुवादूंगा हल्द्वानी का शव भीमताल बाईपास के एक पीजी गेस्ट हाउस में कमरे में फांसी के फंदे से झूलता मिला। परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी दोपहर 12 बजे से फोन नहीं उठा रही थी। लेकिन पीजी संचालक की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  पंचायत चुनाव: मतदान केंद्रों की सुरक्षा का जायजा लेने पहुंचे सीओ और कोतवाल, खुफिया विभाग भी रहा अलर्ट

वही देर शाम उन्हें इस बात का पता चला। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना कैसे और क्यों हुई, अभी यह स्पष्ट नहीं है। जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़- यहाँ LBS कॉलेज में AVBP के छात्र महासंघ उपाध्यक्ष पेट्रोल लेकर छत पर चढ़ा, दी आत्मदाह की चेतावनी