उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ किसी बात पर पत्‍नी से हुई अनबन, तो गुस्‍साए पति ने तमंचे से फायर कर पत्नी को उतार दिया मौत के घाट

रुद्रप्रयाग जिला मुख्यालय से लगे अमसारी में एक व्यक्ति ने तमंचे से फायर कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी, घटना के बाद से फरार है। बताया जा रहा है कि महिला रुद्रप्रयाग में अपनी माता की सहेली के घर पर रह रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर- यहाँ टेंपो की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

 

शनिवार को उसका पति पहुंचा और अपनी पत्नी को गोली मार दी। रुद्रप्रयाग में गोली मारकर हत्या की यह पहली वारदात है। मृतका का ससुराल दिल्ली है। बताया जा रहा कि वह 15 दिन पूर्व रुद्रप्रयाग पहुंची थी।

 

मृतका की मां, बसुकेदार अस्पताल में सफाई कर्मचारी तैनात है। जिस कारण वह अपनी मां की सहेली के घर पर किराए पर रह रही थी। बताया जा रहा कि शनिवार को महिला का पति पहुंचा। इस दौरान महिला ने नाश्ता भी बनाया। इसके बाद संभवतः दोनों में किसी बात को लेकर बोलचाल हु। दोपहर करीब 12.30 महिला के पति ने उस पर तमंचे से फायर कर दी। तब, महिला किचन में थी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ राष्ट्रपति के प्रोटोकॉल में व्यस्त रही पुलिस, बदमाशो ने दिनदहाड़े रिलायंस ज्वेलर्स के शोरूम में डाली डकैती, इतने करोड़ के गहने साफ

 

वही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आगे की कार्यवाही जारी है।