उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ दिनदहाड़े घर मे घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या

हरिद्वार के ज्वालापुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या की खबर से सनसनी फैल गई। हत्या की घटना को अंजाम उस वक्त दिया गया जब परिवार के सभी लोग गंगा स्नान करने के लिए गए हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ गुलदार का आतंक: डेढ़ वर्षीय बच्ची को घर से उठाकर ले गया गुलदार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव

 

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस के अनुसार, बुजुर्ग महिला के सिर पर भारी वस्तु से वार कर हत्या कर दी गई है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालते हुए आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) प्रदेश में जल्द होंगे निकाय चुनाव, भाजपा ने कसी कमर, नियुक्त किए चुनाव प्रभारी, देखें सूची

 

एसएसपी  प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि अर्चना उम्र 63 वर्ष पत्नी स्व. उमाकांत निवासी चाकलान ज्वालापुर घटना के वक्त घर पर अकेली थीं। प्रथमदृष्टया चोरी की घटना नहीं दिख रही है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बाकी चीजें स्पष्ट हो सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ होटल में ठहरा बुजुर्ग कमरे में मिला मृत