उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- मौसम विभाग ने देहरादून समेत चार जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड में तीव्र वर्षा का सिलसिला जारी है। पहाड़ से मैदान तक जगह-जगह भारी वर्षा के दौर हो रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश के कारण दुश्वारियां बढ़ गई हैं और जनजीवन प्रभावित है। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम इसी प्रकार का रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर में गुलदार का खूनी हमला: घास काट रही 48 वर्षीय महिला को बनाया शिकार, ग्रामीणों में आक्रोश

 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज बागेश्वर में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसे लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देहरादून, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ तीव्र वर्षा के एक से दो दौर हो सकते हैं। अन्य जिलों में आंशिक बादल छाये रहने की आशंका है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में हुई मौत, धनतेरस की खरीदारी करने को निकाला था युवक

 

चमोली में गुरुवार रात से हो रही बारिश शुक्रवार सुबह थमी। यहां बदरीनाथ हाईवे कंचन नाला, गुलाबकोटी,  पागलनाला व नन्दप्रयाग में मलबा आने के कारण मार्ग अवरूद्ध है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बस ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से मारी जोरदार टक्कर, पिता और बेटे की हुई दर्दनाक मौत