उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ मामूली बात पर दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, दस लोग गिरफ्तार

उत्तराखंड के रुड़की में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में दो पक्षों में मामूली विवाद इतना बढ़ गया कि जमकर लाठी डंडे चले। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। इसके बाद मामले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में चलती स्कूटी पर युवती से छेड़छाड़, वीडियो वायरल होने पर दो आरोपी गिरफ्तार

 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरचंद शर्मा ने बताया कि गांव में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते कहासुनी का मामला गाली गलौज में बदल गया और फिर दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  खनन रॉयल्टी लेकर नया अपडेट, खनन व्यवसायियों का शिष्टमंडल देहरादून रवाना

 

 

दोनों पक्षों के लोगों में जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। मामले में कोई भी तहरीर नहीं आई है। पुलिस ने अपने स्तर से ही जांच पड़ताल के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ होटल में चल रहे फैशन शो के दौरान लगी आग, मौके पर मची भगदड़, दौड़े मॉडल