उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा, सीएम धामी की मौजूदगी में थामेंगे आज भाजपा का दामन

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष मथुरा दत्त जोशी ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। आज वह भाजपा में शामिल होंगे। भाजपा मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कांग्रेस के कई प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ नेता अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

 

 

 

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहेंगे। मथुरा दत्त जोशी पिथौरागढ़ नगर निगम में पत्नी को महापौर का टिकट नहीं मिलने से नाराज थे। तभी से उनके सुर बगावती हो गए। निकाय चुनाव में टिकट कटने से कांग्रेस में विरोध के स्वर थम नहीं रहे थे। डैमेज कंट्रोल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने रूठों को मनाने की योजना बनाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता- यहाँ समाजसेवी एवं व्यवसायी की हाई टेंशन लाइन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

 

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा नाराज पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बात कर उन्हें मनाने की बात कही थी। नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायतों के उम्मीदवारों ने चुनावी रण में मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन दूसरी तरफ टिकट न मिलने के कारण रूठों से कांग्रेस भी असहज रही।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ अनियंत्रित पिकअप ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, हादसे में महिला का सिर धड़ से हुआ अलग, तीन की मौत

 

 

जिलों में टिकट आवंटन को लेकर विरोध के स्वर उठ रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष संगठन मथुरा दत्त जोशी मेयर पद पर पत्नी का टिकट कटने से पार्टी छोड़ने की धमकी दी थी। इसी तरह देहरादून, पिथौरागढ़ समेत अन्य जिलों में टिकट आवंटन को लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की नाराजगी सामने आ रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ गौला नदी से अवैध रूप से 400 कुंतल रेता लेकर आ रहे हाईवा डंपर को वन विभाग की टीम ने पकड़ा