उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ दुग्ध संघ के प्रधान प्रबंधक निलंबित, जानें वजह

यहाँ दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून और सहायक निदेशक डेरी विकास नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को निलंबित कर दिया गया है। 

डेरी निदेशक संजय कुमार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि पिछले साल जनवरी में दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड देहरादून में नमूना फुल क्रीम का वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल लिया था। इस सैंपल की खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला रुद्रपुर में जांच हुई थी।इसकी रिपोर्ट में अधोमानक पाया गया। इसको लेकर दायर वाद में नरेंद्र सिंह डुंगरियाल को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 के उल्लंघन किए जाने के क्रम पचास हजार की शस्ति आरोपित की गई है। उक्त क्रम में ही नरेंद्र के विरुद्ध कायवाही प्रस्तावित की जा रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- राष्ट्रीय खेल समापन कार्यक्रम में शामिल हो रहे आगंतुकों और वी0वी0आई0पी0 महानुभावों हेतु ये है पार्किंग व्यवस्था

डंगुरियाल के दोषी पाए जाने की स्थिति में दीर्घ शस्ति दिए जाने की प्रबल संभावना है। आदेश में कहा गया है कि इसी क्रम में डुंगरियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए निदेशालय डेरी विकास से सम्बद्ध किया जाता है। 

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मिथुन, कर्क और कुंभ राशि वालो का चमकेगा भाग्य, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल