उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड -(दुखद) यहां हेड कांस्टेबल का हुआ आकस्मिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर

देहरादून – थाना कोतवाली नगर में नियुक्त हेड कांस्टेबल राजीव राणा का दिनांक 25-03-2024 की देर रात्रि मैक्स अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत राजीव राणा जी को उनके परिजनो द्वारा अचानक स्वास्थ खराब होने पर मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतक राजीव राणा जी वर्ष 2001 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे, जिनकी वर्ष 2023 में हेड कान्स0 पद पर पदोन्नति हुई थी।

यह भी पढ़ें 👉  कपकोट की बेटी प्रेमा रावत का भारतीय महिला टी-20 टीम में चयन, विश्व कप में दिखाएंगी दम

दिवंगत राजीव राणा जी मूूल रूप से ग्राम नगला सलारू कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार के रहने वाले थे तथा वर्तमान में अपनी पत्नी तथा 03 बच्चो के साथ रायपुर क्षेत्र में रह रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहां कोचिंग पढ़कर घर को जा रहे छात्र पर नकाबपोश अज्ञात युवकों ने किया धारदार हथियार से हमला, घायल छात्र के पिता ने दी कोतवाली में तहरीर

आज दिनांक 26-03-2024 को मृतक राजीव राणा जी के पार्थिव शरीर को उनके आवास पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अन्तिम सलामी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत राजीव राणा जी के आकास्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके परिजनो को सांत्वना दी गई तथा भरोसा दिलाया कि दुख की इस घडी में पुलिस परिवार हर कदम में उनके साथ खडा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के 550 सरकारी स्कूलों को उद्योग समूहों लेंगे गोद, सीएम धामी बोले- शिक्षा व्यवस्था में आएगा क्रांतिकारी बदलाव"