उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ 19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर प्रशासन की रेड, नमक के नमूने जांच को भेजे

देहरादून न्यूज– जिला प्रशासन ने गुरुवार को जनपद की 19 सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई डीएम सविन बंसल के निर्देश पर की गई। छापेमारी के दौरान दुकानों से नमक के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।

 

 

जिला प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि सरकारी राशन की दुकानों पर उपभोक्ताओं को खराब गुणवत्ता का नमक वितरित किया जा रहा है। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों की टीमों को छापेमारी के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- तीलू रौतेली जन्मदिवस पर 13 महिलाओं को 'राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार', 33 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान

 

 

निर्देशों के अनुपालन में उप जिलाधिकारी सदर, चकराता, विकासनगर, मसूरी और तहसीलदार ऋषिकेश ने अपने-अपने क्षेत्रों की दुकानों पर छापेमारी की। कुल 19 दुकानों से नमक के नमूने एकत्रित किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में हुये ट्रिपल मर्डर केस का हुआ खुलासा... प्रेम प्रसंग के शक में की गई हत्या, मासूम पर भी नहीं आया रहम

 

 

प्रशासन ने इन नमूनों को जांच हेतु खाद्य सुरक्षा अधिकारी को सौंप दिया है। साथ ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी को नमक की गुणवत्ता संबंधी विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में जमीन रजिस्ट्री व्यवस्था ठप, सब रजिस्ट्रारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

 

 

जिलाधिकारी सविन बंसल ने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं के साथ किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।