उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड: कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब, श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी सहित कई नेता

कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सरयू-गोमती तथा विलुप्त सरस्वती नदी के पावन संगम पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इससे पूर्व शव को दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय मंडलसेरा परिसर पर रखा गया।

बागेश्वर न्यूज़: कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास पंचतत्व में विलीन हो गए हैं। सरयू-गोमती तथा विलुप्त सरस्वती नदी के पावन संगम पर उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी, मंत्रियों में सुबोध उनियाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण समेत कपकोट विधायक सुरेश गढ़िया आदि ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र चढ़ाकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सेल्फी लेते समय नदी में गिरने से बिंदुखत्ता के युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

बागेश्वर जिलाधिकारी अनुराधा पाल व एसपी हिमांशु कुमार वर्मा ने भी पुष्पचक्र चढ़ा कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। चिता को मुखाग्नि उनके बेटे गौरव दास व भाष्कर दास ने दी। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इधर, दास की अंतिम विदाई में जन सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने पुल, घाट, मंदिर और नुमाइशखेत मैदान से दास को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ चलती ट्रेन से उचक्के ने छीना छात्र से मोबाइल फोन, छात्र की गिरकर हुई मौत

इससे पूर्व शव को दर्शन के लिए भाजपा कार्यालय मंडलसेरा परिसर पर रखा गया। वहां हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों, व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने अंतिम दर्शन किए। 10 बजे शव यात्रा निकली। जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अन्य बीजेपी नेता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज, बजट सत्र से लेकर हो सकते कई महत्वपूर्ण फैसले