उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

Uttarakhand TET 2025: अभ्यर्थियों के लिए अहम सूचना, एडमिट कार्ड लेकर आई अपडेट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राज्य में 27 सितंबर को अध्यापक पात्रता परीक्षा (टीईटी) का आयोजन होगा। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी 13 सितंबर से विभागीय वेबसाइट www.ubse.uk.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे।

 

 

प्रवेश पत्र अपलोड, परीक्षा की तैयारियां पूरी

उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद, रामनगर द्वारा आयोजित इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 5 अगस्त को समाप्त हो गई थी। परिषद ने अब सभी अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। इन्हें परिषद की वेबसाइट के विभागीय परीक्षा आइकन पर अपलोड किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  11 दिन से लापता नैनीताल की ट्रेकर बबीता का नहीं मिला सुराग, 150 से ज्यादा जवानों का मेगा सर्च ऑपरेशन जारी

 

 

94 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा

परिषद के शोध अधिकारी कृपा शंकर पांडेय ने बताया कि परीक्षा 29 शहरों के 94 केंद्रों में आयोजित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ऐसा क्या हुआ कि 2 महिलाओं की हुई मौत, रुद्रप्रयाग में रहस्यमय बीमारी के बाद गांव में दहशत

टीईटी प्रथम (प्राथमिक स्तर) : 14,596 अभ्यर्थी

टीईटी द्वितीय (जूनियर हाईस्कूल स्तर) : 24,517 अभ्यर्थी

 

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

प्रथम पाली : सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

द्वितीय पाली : दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक

 

 

एडमिट कार्ड डाउनलोड न होने पर यह सुविधा

यह भी पढ़ें 👉  बरेली रोड हादसे में B.Com छात्रा की मौत, मंडी चौकी के सामने शव रखकर परिजनों का हंगामा

परिषद के सचिव विनोद कुमार सिमल्टी ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी का एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं होता है, तो वह 25 व 26 सितंबर को कार्यालय समय में अपने चयनित प्रथम परीक्षा शहर के नोडल परीक्षा केंद्र से एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकता है। इसके लिए अभ्यर्थी को फोटो पहचान पत्र की छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी।