उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ तैनात सेना के जवान का हुआ निधन, परिजनों में मचा कोहराम

नैनीताल न्यूज़– कोटाबाग के ग्राम नोदा निवासी भारतीय सेना के जवान का बीमारी से निधन हो गया। मंगलवार को सीताबनी स्थित घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। हल्द्वानी से पहुंचे सेना के जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर जवान को अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) 38वें राष्ट्रीय खेल समापन समारोह एवं वीवीआइपी कार्यक्रम के दृष्टिगत 14 फरवरी को रूट प्लान

कोटाबाग नोदा गांव के गौरव लटवाल उम्र 24 वर्ष 2018 में सेना में भर्ती हुए थे। वह पिछले एक साल से बंगाल इंजीनियर्स ग्रुप रुड़की में तैनात थे। दो जनवरी को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रुड़की के सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से दो दिन बाद उन्हें आरआर हॉस्पिटल दिल्ली रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (बेरहम मां) यहां बेटे के ऊपर बैठकर मुक्कों से पीटा, मासूम चीखा तो दांतों से काटा और जमीन पर पटका, फिर दबाया गला, वीडियो देख कांप गई लोगों की रूह

वही 18 दिन रहने के बाद 21 जनवरी की रात गौरव की मृत्यु हो गई। ये खबर सुनते ही गौरव के घर मे कोहराम मच गया इर क्षेत्र में शोक की लहर छा गई। वही गौरव का पार्थिव देह मंगलवार सुबह घर पहुंचा। उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों का तांता लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- लालकुआं विधायक डॉ0 मोहन बिष्ट का चोरगलिया में भारी विरोध, फोर्स तैनात, हंगामा ही हंगामा