उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ जंगल में चारा पत्ती लेने गए बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला

उत्तराखंड के लैंसडॉन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज में एक बुजुर्ग को हाथी ने कुचलकर मार डाला। बुजुर्ग का शव तीन दिन बाद आज सोमवार को जंगल से मिला है।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने राजमार्ग संख्या 109 के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के दिए निर्देश

जानकारी के अनुसार बुजुर्ग राजेंद्र सिंह उम्र 75 वर्ष जोकि 15 सितंबर को कोटद्वार रेंज में ग्रष्टनगंज के जंगल में चारा पत्ती लेने के लिए निकले थे। उसी दिन से वे लापता हो गए थे। आज सुबह लोगों ने बुजुर्ग का शव जंगल में पड़ा देखा। जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। वही रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि बुजुर्ग को हाथी ने मारा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- हल्द्वानी एसडीएम कार्यालय में आत्मदाह की धमकी देने वाले दो हिंदूवादी नेता नजरबंद, जाने पूरा मामला