उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड – पुलिस- बदमाशों के बीच मुठभेड़, 11 साल से था वांटेड, सिपाही सहित तीन को लगी गोली, 4 गिरफ्तार

  • थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में नाकाबन्दी के दौरान बदमाश और पुलिस के साथ मुठभेड़

गोकशी/ पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से वांटेड बदमाश व उसके गिरोह के साथ हुई पुलिस मुठभेड़

मुठभेड़ में कांस्टेबल प्रदीप के पैर लगी एक गोली, जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर पर दो गोली लगी और बदमाश एहसान के एक गोली लगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- यहाँ पुलिस ने 9 हजार कीमत के नकली नोट के साथ सरगना ज्वेलर समेत दो लोगों को किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

स्कॉर्पियो वाहन भी किया गया बरामद।

अभियुक्तों के कब्जे से, पिस्टल, तमंचे किए बरामद।

अभियुक्त फैज़ान उर्फ फिल्टर निवासी फतेहपुर सहारनपुर 5000 का इनामी बदमाश है जिस पर 15 से भी ज्यादा मुकदमे है दर्ज व अभियुक्त पर 2 वर्ष पूर्व में भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग करने (पुलिस मुठभेड़) का अभियोग दर्ज हैं, अभियुक्त फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानीः युवक ने किया अपनी सगी नाबालिक बहन से दुष्कर्म, भाई बहन का रिश्ता हुआ हुए शर्मसार

अभियुक्त शमीम पर 12 मुकदमे हैं व अभियुक्त एहसान पर 04 मुकदमे दर्ज हैं।

घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे व घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया गया व घायल कांस्टेबल के स्वास्थ्य जानकारी हेतु चिकित्सालय जाकर चिकित्सकों से जानकारी ली गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में आज बारिश का अलर्ट: बागेश्वर में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी, कई जिलों में यलो अलर्ट, 30 सड़कें बंद

घायल पुलिस कांस्टेबल व बदमाशों को उपचार हेतु चिकित्सालयों में भर्ती कराया गया।