राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

लालकुआं न्यूज़– भारत विकास परिषद शाखा लालकुआं की ओर से एक स्कूल में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता-2026 आयोजित की गई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिंदी और संस्कृत के समूह गान प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और देशभक्ति का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में पांच टीमों ने प्रतिभाग किया। यमुना टीम ने प्रथम, सरस्वती ने द्वितीय और ब्रह्मपुत्र ने तृतीय स्थान हासिल किया। कावेरी टीम चौथे और सिंधु टीम पांचवें स्थान पर रही। विजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया।
सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह खाती ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। निर्णायक मंडल में विनिता पांडे, लता कुंजवाल और डिंपल जोशी शामिल रहीं। इस दौरान परिषद अध्यक्ष चंद्रेश भाटिया, सह-सचिव जुगल किशोर गर्ग, वित्त सचिव शुभम अग्रवाल, रितु अरोड़ा, संयोजक आशु खुराना और हेमंत जैन समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।










