उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ घूमने आए थे दो दोस्त, संगम में नहाते समय एक बहा, एसडीआरएफ खोजबीन जुटी

रुद्रप्रयाग न्यूज़- रुद्रप्रयाग जिले के चोपता घूमने आए दिल्ली के दो दोस्तों में से एक मंगलवार को संगम पर नहाते समय बह गया। एसडीआरएफ युवक की खोज में जुटी है। लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिला है।

जानकारी के अनुसार कशिश बहुगुणा उम्र 24 वर्ष पुत्र राजेश बहुगुणा निवासी दिलशाद गार्डन नई दिल्ली और सौरभ भंडारी पुत्र जसवंत भंडारी निवासी मयूर विहार फेज-3 नई दिल्ली मूल रूप से उत्तराखंड में ही पौड़ी जिले के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- हाईकोर्ट के लिए हल्द्वानी के 'बेल बसानी' में ढूंढी जगह, अधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश को दी जानकारी

वर्तमान में दोनों दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वे दोनों दिल्ली से चोपता घूमने आए थे। वे दोनों दोपहर करीब तीन बजे चोपता से वापस दिल्ली जा रहे थे। इस दौरान वे संगम पर  नहाने रुक गए। तभी नहाते वक्त पैर फिसलने से कशिश बहुगुणा नदी में बह गया हम देखते ही देखते नदी में समा गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नर्स ने फांसी लगाकर दी जान, ITBP जवान पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप; आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज

वही मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी एसडीआरएफ को दी। जहाँ सूचना मिलने पर एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची और नदी में बहे युवक की खोजबीन में जुट गई। 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- खनन को लेकर बढ़ा तूल, क्रेशर स्वामियों के खिलाफ वाहन स्वामियों और मजदूरों ने किया जबरदस्त विरोध प्रदर्शन