उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

उत्तराखंड- यहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन की मौत, 6 गंभीर

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ मारुति वैन और बाइक सवार के बीच जोदरदर भिड़ंत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि मारुति वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। दर्दनाक हादसा गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित गांव नमूना के समीप मारुति वैन और बाइक सवार के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। जानकारी के मुताबिक बाइक सवार बाजपुर की और आ रहा था। जबकि मारुती वैन हल्द्वानी की और को जा रही थी। इस दौरान दोनों आमने सामने आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- धामी सरकार ने 9400 पीआरडी जवानों को दी बड़ी सौगात, मानदेय इतने रुपये बढ़ाया

हादसा इतना दर्दनाक था कि बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि वैन में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  UKPSC- इस दिन होगी PCS की प्रारंभिक परीक्षा, प्रदेश के 13 जनपदों के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में होगी ये परीक्षा

वही चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घायलों की पहचान ममता, वंदना, राकेश, अनारवती, रोहित और अमन के रूप में हुई है। सभी महेशपुरा के निवासी बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां ट्रेन की चपेट में आकर युवक हुआ गम्भीर घायल, नहीं पहुंची एंबुलेंस तो रेलवे ट्रैक पर तड़पता रहा युवक, पढ़े पूरी खबर।

जबकि मृतकों की पहचान रिफाकत अलि (25), सराफत अलि (62) और सुमित (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।