उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चार युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायलों का इलाज जारी

कोटद्वार न्यूज़- कोटद्वार सीमा से सटे जनपद बिजनौर के ग्राम साबूवाला में बीती देर शाम अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चार युवकों को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल चारों युवाओं को उपचार के लिए बेस चिकित्सालय में लाया गया, जहां एक युवक की मृत घोषित कर दिया। तीन युवकों को बेस चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- राशन कार्ड के लिए अब सख्त नियम: आय प्रमाणपत्र के साथ छह माह की बैंक स्टेटमेंट अनिवार्य", फर्जीवाड़ा पकड़ में आने के बाद सख्ती

बताया जा रहा है कि बीती शाम करीब सात बजे ग्राम साबूवाला में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने चार युवकों को कुचल दिया। दुर्घटना में विशाल (23) पुत्र चंद्रपाल, पंकज (19) पुत्र जय सिंह, विकास (25) पुत्र ऋषिपाल, जौनी (30) पुत्र दीप चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से स्वजन चारों युवकों को लेकर राजकीय बेस चिकित्सालय में पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने विशाल को मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- भाषा विभाग का अजीबोगरीब फैसला,वाहनों की नंबर प्लेट पर अंग्रेजी में UK के बजाए उ.ख. लिखना होगा

जबकि पंकज, विकास व जौनी को राजकीय बेस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।