उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

अल्मोड़ा जिले के रानीखेत तहसील क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। ताड़ीखेत ब्लॉक के सौनी बिनसर स्थित तितालीखेत क्षेत्र में एक कार गहरी खाई में गिर गई, जिससे उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

 

 

जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे एक राहगीर ने 112 पर कार दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली रानीखेत से एसआई हेमा कार्की, एसआई कैलाश चंद्र, हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार तथा होमगार्ड जवान आनंद और ज्योति मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- (बड़ी खबर) ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, करीब 1500 लोगों को मिलेगा रोजगार

 

 

घटनास्थल पर पहुंचने पर कार (सीएच-01-सीबी-5868) करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिरी हुई मिली। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए थे। पुलिस, राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों शवों को खाई से निकालकर मुख्य सड़क तक पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण एवं रोजगार को लेकर विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने 7 सदस्यीय समिति का किया गठन।

 

 

पुलिस के अनुसार मृतकों में से एक की पहचान जीवन चंद्र जोशी पुत्र पूरन चंद्र जोशी, निवासी बिठोरिया नंबर-1, हल्द्वानी के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। दोनों के पास कोई पहचान पत्र नहीं मिला था। घटनास्थल पर मिले एक मोबाइल फोन पर आए कॉल के आधार पर एक मृतक की शिनाख्त संभव हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- गौरा देवी कन्या धन योजना के बच गए अभ्यर्थियों को जल्द मिलेगा पैसा, पढ़ें धामी कैबिनेट के 13 अहम फैसले

 

 

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत चिकित्सालय भेज दिया है। एसआई कैलाश चंद्र ने बताया कि दुर्घटना कब और किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने के साथ ही दूसरे व्यक्ति की पहचान करने का प्रयास कर रही है।