उत्तराखण्डगढ़वाल,

दर्दनाक हादसा: हरिद्वार में ट्रैक्टर-स्कूटी की टक्कर, दंपति समेत 5 वर्षीय नाती की मौत

हरिद्वार न्यूज़- नजीबाबाद हाईवे पर श्यामपुर क्षेत्र स्थित कांगड़ी फ्लाईओवर पर मंगलवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में बुजुर्ग दंपति और उनके पांच वर्षीय नाती ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- समीक्षा बैठक में भड़के कृषि मंत्री गणेश जोशी, तैयारी न होने पर अधिकारी को लगाई फटकार; दिए 5 बड़े निर्देश

पुलिस के अनुसार, कांगड़ी फ्लाईओवर पर एक सोनालिका ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ी थी। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया था। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक स्कूटी ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

 

 

हादसे में श्यामपुर के गाजीवाली निवासी मंजू (50 वर्ष), उनके पति वीर सिंह (53 वर्ष) और पांच वर्षीय नाती शिव सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम विभाग ने राज्य में 2 दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया...

 

 

घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। एक साथ तीन सदस्यों की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  वनाधिकार अधिनियम के तहत बिंदुखत्ता को सामूहिक राजस्व गांव घोषित करने की मांग तेज, 19 दिसंबर को तहसील में ‘चाय पर चर्चा’

 

 

श्यामपुर थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी गई है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।