उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में अगले तीन दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, 8 जिलों में आज बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के आठ जिलों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, देहरादून, टिहरी और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

 

 

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। वहीं राज्य के अन्य जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चमोली- यहाँ गहरी खाई में गिरी आल्टो कार, चालक की हुई मौत।

 

 

अगले तीन दिन का मौसम पूर्वानुमान

25 जून: राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- (भर्ती-भर्ती) समूह 'ग' के अन्तर्गत कनिष्क सहायक के रिक्त 57 पदों तथा आशुलिपिक के रिक्त 82 पदों पर आई सीधी भर्ती

 

26 जून: पहाड़ी जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम साफ रहने के साथ बारिश की संभावना नहीं है।

 

27 जून: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। वहीं हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- (ब्रेकिंग) सट्टे में 3 हजार हारने पर किशोर ने खाया जहर, मौत से पहले वीडियो में दोस्त पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

 

 

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने, खुले स्थानों पर जाने से बचने और आकाशीय बिजली चमकने के समय सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।