उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- मसूरी पालिका और एसडीएम कार्यालय को मिला धमकी भरा ई-मेल, अमित शाह और सीएम धामी समेत कई प्रतिष्ठान निशाने पर; पुलिस-प्रशासन अलर्ट

देहरादून न्यूज़- मसूरी नगर पालिका और एसडीएम मसूरी के आधिकारिक ई-मेल पर मंगलवार को एक धमकी भरा संदेश मिलने से प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। ई-मेल में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई महत्वपूर्ण सरकारी प्रतिष्ठानों, धार्मिक स्थलों और रेलवे संपत्तियों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में देहरादून से दिल्ली तक विभिन्न सरकारी कार्यालयों, हरिद्वार, ऋषिकेश, केदारनाथ धाम, बदरीनाथ धाम, रेलवे स्टेशनों और रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने की बात कही गई है। संदेश में कुछ स्थानों के साथ तारीख और समय का भी उल्लेख किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- नोएडा से आए पर्यटकों का वाहन हुआ हादसे का शिकार, दो की मौके पर मौत, कई घायल, देखे सूची

 

 

ई-मेल में खालिस्तान का जिक्र करते हुए कई आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें भी लिखी गई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, खुफिया एजेंसियां और साइबर सेल हरकत में आ गईं। मामले को गंभीरता से लेते हुए संवेदनशील और महत्वपूर्ण स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ( बड़ी खबर) उत्तराखंड में बकरीद की छुट्टी बदली: अब 28 मई को बंद रहेंगे दफ्तर और बैंक, सड़कों पर नमाज पर सख्त रोक

 

 

पुलिस ई-मेल की सत्यता की जांच कर रही है। साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर ई-मेल भेजने वाले व्यक्ति या समूह की पहचान करने और उसे ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग) नैनीताल में वकील ने कार में खुद को गोली मारकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- DM-SSP पत्नी को संभाल ले

एसएसपी देहरादून प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

 

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हैं और ई-मेल भेजने वाले तक पहुंचने के लिए साइबर विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।