उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहाँ महिलाओं से भरा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क में पलटा, 17 महिलाएं घायल

उत्तराखंड में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, अब उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। रुद्रपुर नेशनल हाईवे-74 महेशपुर गांव के पास महिलाओं से भरा छोटा हाथी अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इस हादसे में वाहन में सवार 17 महिलाएं घायल हो गई। जिनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमे दो घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी हिंसा में उपद्रवियों को उकसाने वाले चिह्नित, एसएसपी ने कहा की ऐसी कार्यवाही करेंगे, जो उत्तराखंड के लिए बनेगी नजीर

एक घायल की रिश्तेदार महिला ने बताया कि नंदपुर गांव और केशवगढ़ घूमचईया कॉलोनी के कुछ महिलाएं, बच्चे मटर तोड़ने के लिए पंतनगर की ओर जा रहे थे। वहां महेशपुर गांव के पास वाहन डिवाइडर पर चढ़ने से पलट गया। जिसमें 40 से अधिक लोग भरे हुए थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी– (बड़ी खबर) यहाँ गौला खनन संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों की संख्या में खनन कारोबारी उतरे सड़क में

बता दें कि इस हादसे में 17 लोग घायल हुए हैं। वहीं, दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को 108 के जरिए जिला अस्पताल भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां तीन दिन से बंद सड़क खोलने में जुटे मजदूरों पर अचानक भरभराकर गिरे बोल्डर, जान बचाने के लिए भागे मजदूर, देखे वीडियो