उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ फेसबुक पर गलत टिप्पणी का विरोध करना पड़ा भारी, ग्राम प्रहरी के पुत्र ने की फायरिंग, मुकदमा दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव में फेसबुक पर की जा रही गलत टिप्पणी का विरोध करना चार युवकों को भारी पड़ गया। आरोप है कि ग्राम प्रहरी के पुत्र ने गाली-गलौज के बाद तमंचे से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं ग्राम प्रहरी को निष्कासित करने की संस्तुति भी की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(दुःखद) सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे एक युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

मोलना गांव निवासी सावन कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार देर शाम वह गांव की चौपाल पर बैठा था। उसी दौरान ग्राम प्रहरी गुड्डू का पुत्र सुमित वहां आ गया। आरोप है कि सुमित पहले भी फेसबुक पर उसके खिलाफ कई बार आपत्तिजनक टिप्पणियां कर चुका था। दिन में इस मामले को लेकर कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन शाम को सुमित ने फिर से गलत टिप्पणी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ सरकारी विभागों के करोड़ों रुपए डकार चुके शहर के बड़े-बड़े रसूखदार, तहसील प्रशासन ने करी लिस्ट जारी।

 

जब सावन कुमार ने इसका विरोध किया तो सुमित गाली-गलौज करने लगा और मौके से चला गया। कुछ देर बाद वह तमंचा लेकर वापस लौटा और बिना कुछ कहे निशाना साधकर फायरिंग कर दी। उस समय चौपाल पर रॉबिन, अंकित और शिवदत्त भी मौजूद थे। गोली पास से निकल गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग भी दौड़ पड़े, जिसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ हाईटेंशन लाइन की चपेट में आये भाई- बहन, फंसी पतंग निकालने के दौरान हुआ हादसा

 

थानाध्यक्ष अजय शाह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही ग्राम प्रहरी को निष्कासित किए जाने के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार को रिपोर्ट भेज दी गई है। पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी हुई है।