उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में दर्दनाक हादसा: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को लंगूर ने मारी टक्कर, उपचार के दौरान मौत

लालकुआं न्यूज़- नगर में गुरुवार सुबह एक बेहद दुखद और असामान्य हादसे में मॉर्निंग वॉक पर निकले एक बुजुर्ग की जान चली गई। बताया जा रहा है कि डॉर्बी फील्ड की ओर जा रहे 69 वर्षीय व्यक्ति को पीछे से आए एक लंगूर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर सिर के बल गिर गए। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बेरोजगारों के लिए इन विभिन्न पदों पर निकली सरकारी नौकरी

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजीव नगर बंगाली कॉलोनी निवासी मोहम्मद इदरीश (69 वर्ष) गुरुवार तड़के अपने मित्रों के साथ डॉर्बी फील्ड में मॉर्निंग वॉक के लिए जा रहे थे। इसी दौरान वार्ड नंबर-3 की सड़क पर पीछे से तेज गति से आए एक लंगूर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर सिर के बल गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - (बड़ी खबर) देहरादून पहुंची वंदे भारत ट्रेन, आज होगा दून से दिल्ली के बीच ट्रायल, पढ़े पूरी खबर।

 

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मोहम्मद इदरीश वर्ष 2015 में सेंचुरी पेपर मिल से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके परिवार में एक पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में भाजपा नेता को तेज रफ्तार कार ने रौंदा, इलाज के दौरान मौत; CCTV में कैद हुई दर्दनाक घटना

 

 

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते बंदरों और लंगूरों के आतंक पर चिंता जताते हुए शासन-प्रशासन से इन्हें पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।