उत्तराखण्ड

उत्तराखंड- इस जिले में भारी बारिश का अलर्ट, कल बंद रहेंगे सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों के साथ चमोली में भी 25 अगस्त 2025 को भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार जिले में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने तथा अति तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा दौर होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम मंदिर परिसर में रील बनाई तो उपद्रव की धारा में होगा मुकदमा, DGP ने जारी कर दिए आदेश

 

 

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सोमवार 25 अगस्त 2025 को जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सेवानिवृत्त अध्यापक को डिजिटल अरेस्ट कर हड़पे 2 करोड़ 27 लाख रुपये, मनी लांड्रिंग केस कहकर डराया, पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की शुरू

 

 

मुख्य शिक्षा अधिकारी चमोली और जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) को आदेश दिया गया है कि वे अपने-अपने स्तर से सुनिश्चित करें कि सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में उक्त निर्देशों का पालन हो।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड में कल होगा 7 दिवसीय उत्तरायणी मेले का उद्घाटन- दिनेश पांडे

 

 

जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनी को गंभीरता से लें, अनावश्यक यात्रा से बचें और नदियों-नालों के पास न जाएं।