उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ 250 मीटर गहरी खाई में गिरने से युवक की मौत, SDRF ने चलाया देर रात रेस्क्यू

देहरादून न्यूज़– शहर के सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ पहाड़ी इलाके में पार्टी करने गया था, तभी अचानक पैर फिसलने से वह करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

 

राजपुर थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सहस्त्रधारा क्षेत्र निवासी चेतन चंद्र बहादुर के रूप में हुई है। वह अपने 2-3 दोस्तों के साथ देर रात सहस्त्रधारा के पास पहाड़ी पर पार्टी मना रहा था। इसी दौरान ढलान वाले स्थान पर चलते समय उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे गहरी खाई में गिर गया।

यह भी पढ़ें 👉  भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर बड़ा हादसा: सैलानियों से भरी बस पैराफिट से टकराई, 14 घायल

 

 

घटना के बाद उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा और खाई की गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके। इसके बाद तुरंत स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- जंगली जानवरों के लिए जंगल में पेयजल की व्यवस्था न होने पर कांग्रेसियों ने प्रमुख सचिव वन को ज्ञापन भेज कर तत्काल कदम उठाने की मांग की

 

रात का समय और दुर्गम इलाका होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। SDRF के जवानों ने जोखिम उठाते हुए खाई में उतरकर युवक तक पहुंचने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद टीम खाई के तल तक पहुंची, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।

 

 

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई थीं, जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। SDRF टीम ने शव को सावधानीपूर्वक बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ खेत मे काम कर रही महिलाओं पर झाड़ियों में छिपे गुलदार ने किया हमला, एक महिला गंभीर घायल, लोगों में दहशत।

 

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वहीं, राजपुर पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है और घटना के समय मौजूद दोस्तों से पूछताछ कर रही है, ताकि हादसे की परिस्थितियों को स्पष्ट किया जा सके।