उत्तराखण्डगढ़वाल,

देहरादून में फर्जी शादी का वायरल निमंत्रण, संगठनों ने जताया विरोध

देहरादून न्यूज़– एक व्यापारिक प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित होने जा रही “फर्जी शादी पार्टी” इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बनी हुई है। इस पार्टी का निमंत्रण पत्र बिल्कुल असली शादी की तरह तैयार किया गया है, लेकिन इसमें न दूल्हा होगा और न ही दुल्हन—सिर्फ बाराती मौज-मस्ती करेंगे।

 

 

सोशल मीडिया पर संग्राम

यह वायरल निमंत्रण “सबसे मजेदार नकली शादी” शीर्षक के साथ जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि स्वागत है आपकी सबसे पागलपंती वाली शादी में, जहां सिर्फ बाराती शो चुराने आएंगे। इस आयोजन को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने कड़ा विरोध जताया है। उनका कहना है कि यह भारतीय परंपराओं और विवाह संस्कार का मजाक है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ हादसा: एनएचपीसी की टनल में फंसे 19 में से 8 कार्मिक सुरक्षित, 11 से संपर्क जारी

 

 

संगठनों की चेतावनी

बजरंग दल के प्रांत मिलन प्रमुख विकास वर्मा ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में इस तरह के आयोजन देवभूमि की छवि धूमिल करते हैं। वहीं, हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि आयोजन बंद नहीं हुआ तो इसका विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जमीनों के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने के मामले में बिल्डर और महिला साथी गिरफ्तार, ऐसे लगाते थे ग्राहकों को चूना

 

 

ड्रेस कोड भी तय

इस पार्टी के लिए युवक-युवतियों का ड्रेस कोड भी तय किया गया है। युवकों को कुर्ता पहनना होगा, जबकि युवतियों को भारतीय पोशाक में आना होगा और हाथों में मेहंदी भी लगानी होगी। बताया जा रहा है कि इस तरह की थीम पार्टियां पहले गोवा, गुरुग्राम, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में होती रही हैं और अब धीरे-धीरे यह ट्रेंड देहरादून तक पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली धमाके के बाद अलर्ट मोड: रामपुर बॉर्डर पर कड़ी चेकिंग, यूपी के दरोगा की कार से ब्लैक फिल्म और BJP नेता की गाड़ी से हूटर उतरवाए

 

 

पुलिस की सख्ती

विवाद बढ़ता देख पुलिस भी सक्रिय हो गई है। एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने बताया कि आयोजकों से पूरी डिटेल मंगाई गई है। उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि इस आयोजन से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं तो कार्रवाई की जाएगी और कार्यक्रम रुकवा दिया जाएगा।