उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

भिड़ंत………. देखें वीडियो चार गंभीर रूप से घायल पढ़ें पूरी खबर

नैनीताल न्यूज़- कैंची धाम भवाली के पास कार और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत में 4 व्यक्ति घायल हो गए।, भवाली पुलिस तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को रेस्क्यू कर पहुंचाया नजदीकी अस्पताल और बच गई चारो घायलों की जान।

आज दिनांक 14 मार्च 2023 को समय लगभग प्रातः 8:00 बजे कैंची धाम भवाली के पास मोड़ पर कार से कैंची धाम दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं की कार संख्या UP 32ML5091 की ट्रक संख्या UK 04TB 9602 से जबरदस्त टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने दी लोगों को बड़ी राहत, दो रुपये कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

जिससे कार मौके पर ही रोड में पलट गई कार सवार चार व्यक्ति अमाश जायसवाल , गर्व पांडे , सुनीता पांडे, निशी गुप्ता निवासीगण लखनऊ उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां कांवड़ यात्रियों को ढाबा स्वामी ने खिलाया लहसून-प्याज का खाना, कावड़ यात्रियों ने ढाबे पर जमकर किया हंगामा, तोड़ डाली कुर्सी और मेज, पुलिस ने मालिक को हिरासत में लिया

सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भवाली उमेश कुमार मलिक में नेतृत्व में चौकी प्रभारी खैरना दिलीप कुमार एवम भवाली पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू कर नजदीकी भवाली अस्पताल पहुंचा कर सकुशल बचाया गया। उसके साथ दुर्घटना स्थल के पास यातायात व्यवस्था को सुचारू किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जंगल में घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ ने किया हमला