उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

मौसम अलर्ट: अगले तीन घंटे भारी – इन जिलों में बिजली और तेज बारिश की संभावना

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड मौसम विभाग ने आज शाम से अगले तीन घंटों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार राज्य के कई जनपदों में बिजली गिरने, तेज बारिश और बादल छाने की आशंका जताई गई है।

 

 

प्रभावित जनपदों में ये क्षेत्र शामिल हैं:
अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, देहरादून और टिहरी गढ़वाल।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार- यहाँ सीएम धामी ने ट्रैक्टर और राफ्ट में बैठकर किया प्रभावित इलाकों का निरीक्षण, बाढ़ स्थिति का भी लिया जायजा।

 

 

संभावित प्रभावित स्थानों के नाम:
मसूरी, धनोल्टी, सुधोवाला, शासपुर, लच्छीवाला, डोईवाला, कपकोट, मुनस्यारी, कौसानी, द्वाराहाट, गंगोलीहाट, लोहाघाट, मुक्तेश्वर, रानीखेत सहित आसपास के क्षेत्र।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ गुलदार का कहर: जंगल में घास काटने गई महिला को बनाया निवाला, गांव में दहशत

मौसम विज्ञानियों के अनुसार इन क्षेत्रों में बिजली चमकने के साथ-साथ तीव्र वर्षा और घने बादलों के कारण दृश्यता कम हो सकती है।

 

 

🔔 सावधानी बरतने की अपील:
राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों या खुले क्षेत्रों में खड़े न हों।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण पर कार्यवाही लगातार जारी, अब इस अवैध निर्माण को किया सील

 

 

🗣️ स्थानीय प्रशासन व आपदा प्रबंधन टीमें अलर्ट पर हैं और स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।