उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, 26-27 सितंबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

देहरादून न्यूज़  उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। देहरादून, नैनीताल और हरिद्वार में बारिश हुई। देर रात हरिद्वार में तेज बारिश के चलते हरकी पैड़ी के घाट खाली हो गए। यहां मौजूद यात्रियों और श्रद्धालुओं ने बारिश से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण ली।

 

 

चमोली जिले में भी मौसम ने करवट ली है। कर्णप्रयाग-गैरसैंण हाईवे पर भूस्खलन के चलते सड़क पर मलबा आ गया, जिससे यातायात बाधित हो गया। इस दौरान मलबे में एक स्कूटी दब गई। भूस्खलन के दौरान स्कूटी सवार बाल-बाल बच गया। वहीं, बद्रीनाथ-सतोपंथ मार्ग के चक्रतीर्थ क्षेत्र में भारी बर्फबारी होने की भी सूचना है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून रिलायंस ज्वेलरी में ग्राहकों की तरह आये बदमाश, फिर गन प्वाइंट पर लुटे 20 करोड़ के गहने, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी, देखे वीडियो

 

 

मौसम विभाग ने शुक्रवार को नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर में कहीं-कहीं भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज झोंकेदार हवाएं चलने का भी अनुमान है।

 

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- आवारा सांड़ से टकराए बाइक सवार, एक की मौत, दूसरा गंभीर, 7 महीने में 7 लोग गंवा चुके हैं जान, आखिर कब तक????

 

26 सितंबर को इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार 26 सितंबर को नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के साथ देहरादून, पौड़ी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के बाकी जिलों के लिए यलो अलर्ट है।

 

27 सितंबर को इन जिलों में भारी बारिश

27 सितंबर को नैनीताल, देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और पौड़ी में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, अन्य जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – शीतलहर के चलते हरिद्वार जिले में प्रभारी जिलाधिकारी ने दो दिन छुट्टी घोषित की

 

28 सितंबर को भी बारिश का दौर जारी

28 सितंबर को उत्तरकाशी, देहरादून और गढ़वाल मंडल के अन्य जिलों में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रह सकता है।

 

 

बारिश और भूस्खलन की स्थिति को देखते हुए पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करने की सलाह दी गई है।