उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

उत्तराखंड में तीन दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, पांच पर्वतीय जिलों में बारिश और तेज हवाओं का यलो अलर्ट

देहरादून न्यूज़– उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

 

 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं राज्य के अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुई हिंसा का इन परीक्षाओं पर पड़ा सीधा असर, पढ़े पूरी खबर

 

 

मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले 24 घंटों के दौरान मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य दर्ज किया गया, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी कम से लेकर सामान्य के बीच रहा।

 

 

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में शिक्षक की शर्मनाक करतूत: छात्रा की अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, हंगामे के बाद निलंबित

अगले तीन दिन का मौसम

16 जून: उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अन्य पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है।

 

 

17 जून: उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और गर्जन की गतिविधियां जारी रह सकती हैं। हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

 

18 जून: पांचों पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। अन्य पर्वतीय क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, जबकि मैदानी जिलों हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर में मौसम साफ रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  सेंचुरी पेपर मिल को मिला राष्ट्रीय स्तर का विशेष सम्मान

 

 

मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों और स्थानीय निवासियों को मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।