उत्तराखण्डगढ़वाल,

रुद्रप्रयाग में दर्दनाक हादसा: शादी से लौट रही बोलेरो खाई में गिरी, चार की मौत, छह घायल

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शादी समारोह से लौट रहे 10 लोगों से भरी बोलेरो क्यूंजा घाटी में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और पुलिस की टीमों ने रात के अंधेरे में दुर्गम रास्तों के बीच रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी लोगों को खाई से बाहर निकाला।

 

 

 

शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तैयारी हुई तेज, इसी आखिरी सप्ताह में अधिसूचना जारी करने की तैयारी

जानकारी के अनुसार, बोलेरो में सवार सभी लोग पोखरी क्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। वाहन रांसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान सोमवार देर रात अगस्त्यमुनि ब्लॉक की क्यूंजा घाटी में कंडारा के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बोलेरो गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ महिला को कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर युवक ने किया दुष्कर्म , अश्लील वीडियो बनाकर युवक कर रहा है ब्लैकमेल

 

 

 

अंधेरे में चुनौतीपूर्ण रहा रेस्क्यू अभियान

हादसे की सूचना मिलते ही अगस्त्यमुनि पुलिस, एसडीआरएफ और जिला आपदा प्रतिवादन बल (डीडीआरएफ) की टीमें मौके पर पहुंचीं। रात का अंधेरा और खाई की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियां बचाव अभियान में बड़ी चुनौती बनीं। इसके बावजूद रेस्क्यू टीमों ने स्थानीय लोगों की मदद से अभियान चलाया और सभी 10 लोगों को खाई से बाहर निकाला। घायलों को स्ट्रेचर के सहारे सड़क तक पहुंचाकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  दीवाली तोहफा: उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया 3% डीए, कर्मचारियों को मिलेगा बोनस भी

 

 

 

 

चार घायलों को श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया

हादसे में घायल छह लोगों में से चार की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया। वहीं, दो अन्य घायलों को सामान्य चोटें आई हैं। घायलों में उम्मेद सिंह राणा (52), राजेंद्र सिंह (56), लविश राणा (25), वंशिका (8), पूजा (34) और उर्मिला देवी (33) शामिल हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।