उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ बड़ा हादसा: पर्यटकों की कार 35 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 घायल; दो की हालत नाजुक

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड के चकराता में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दिल्ली और उत्तर प्रदेश के वाराणसी व नोएडा से चकराता घूमने जा रहे पर्यटकों की कार लालपुल के पास अनियंत्रित होकर करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

 

चकराता घूमने जा रहे थे पांच दोस्त

जानकारी के अनुसार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के वाराणसी व नोएडा निवासी पांच दोस्त टाटा टियागो कार संख्या DL9C 8092 से चकराता घूमने जा रहे थे। शनिवार तड़के जब उनकी कार सहिया से पहले लालपुल के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार होने के कारण वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  चिल्ड्रन्स एकेडमी में नन्हे मुन्ने बच्चों ने ग्रेजुएशन सेरेमनी पर दिखाया प्रतिभा का हुनर

 

 

कार सड़क से नीचे करीब 35 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसा होते ही कार सवारों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी।

 

 

पुलिस और SDRF ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। चकराता से उपनिरीक्षक जसपाल सिंह के नेतृत्व में SDRF टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ वीडियो वायल होने पर पुलिस की कार्यवाही, सड़क पर स्टंट करते हुए युवक को नैनीताल पुलिस ने ऐसे सिखाया सबक, देखे वीडियो

 

 

SDRF जवान रस्सियों के सहारे खाई में उतरे और दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने 3 पुरुषों और 2 महिलाओं समेत पांचों घायलों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला।

 

 

दो घायलों की हालत गंभीर

हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में जमीन खरीदना होगा महंगा, एक सप्ताह में अधिसूचना जारी कर सकती है सरकार

 

 

घायलों के नाम

हादसे में घायल लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है—

  • रोहन कुमार (23) — नई दिल्ली निवासी
  • अभिषेक दुबे (26) — रोहिणी, दिल्ली निवासी
  • अभिषेक (26) — नोएडा, उत्तर प्रदेश निवासी
  • शिवानी सिंह (22) — वाराणसी, उत्तर प्रदेश निवासी
  • प्रिंसी राज (22) — वाराणसी, उत्तर प्रदेश निवासी

 

 

फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। शुरुआती जानकारी में कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की बात सामने आई है।