उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- यहां रिश्वत लेने के आरोप में SI और ASI निलंबित, बिना हेलमेट बाइक सवारों से रुपये लेने का मामला

रुद्रपुर न्यूज़- यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में एक एसआई और एएसआई पर गाज गिरी है। नैनीताल रोड पर बिना हेलमेट बाइक सवार युवकों को रोककर चालान करने के बजाय उनसे रुपये लेने के मामले में जांच के बाद आरोप सही पाए गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ मरीज बनकर अस्पताल पहुंचे डीएम, लाइन में लगकर बनवाया पर्चा, आधे घंटे किसी को नहीं लगी भनक

 

 

बुधवार को रुद्रपुर शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए यातायात पुलिस के साथ अन्य पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई थी। इसी दौरान नैनीताल रोड पर एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह ने बिना हेलमेट बाइक सवार कुछ युवकों को रोक लिया।

 

 

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों से बातचीत की, लेकिन यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान करने के बजाय उन्हें जाने दिया। बताया गया कि बातचीत के बाद बाइक सवार युवक ने पुलिस के बुलेट वाहन की डिग्गी में कुछ रुपये डाल दिए। इसके बाद एसआई वहां पहुंचे और बिना कोई कार्रवाई किए बुलेट लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें 👉  ओवरलोड ट्रक बना मौत का काल: रामपुर में बोलेरो पर पलटा भूसे से भरा ट्रक, चालक की मौके पर दर्दनाक मौत, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

 

 

घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों तक पहुंचने के बाद मामले की जांच कराई गई। जांच में आरोप सही पाए जाने पर यातायात निरीक्षक ने एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट तैयार कर एसएसपी अजय गणपति को भेजी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना जारी करने की कार्यवाही हेतु मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

 

 

रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि प्रकरण में एसआई राम सिंह और एएसआई बलवंत सिंह को निलंबित किया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई के बाद यातायात ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली को लेकर भी सख्ती का संदेश गया है।