उत्तराखण्डकुमाऊं,

नवरात्रि में मां दुर्गा की भक्ति में डूबा देश, हल्द्वानी में मंदिर के पास मिली 6 माह की लावारिस बच्ची

हल्द्वानी न्यूज़- नवरात्र के पावन पर्व पर जहां कन्या पूजन के जरिए बेटियों को देवी का स्वरूप मानकर उनकी पूजा की जा रही है, वहीं हल्द्वानी में एक छह माह की मासूम बच्ची मंदिर के पास लावारिस हालत में मिली। आंबेडकर नगर में बरेली रोड स्थित एक मंदिर के पास बच्ची के मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।

 

 

मंदिर के पास लावारिस हालत में मिली बच्ची

जानकारी के अनुसार, आंबेडकर नगर, बरेली रोड स्थित मंदिर के पास छह माह की बच्ची अकेली मिली। बच्ची को इस हालत में देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को दी।

यह भी पढ़ें 👉  सहकारी डेयरी प्रशिक्षण संस्थान लालकुआं में प्रदेश की दुग्ध समितियों के सचिवों के पांच दिवसीय रिफ्रेशर शिविर का हुआ विधिवत समापन

 

 

इसके बाद समिति ने आवश्यक प्रशासनिक और कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बच्ची को सुरक्षित देखभाल के लिए विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण भेज दिया गया है। यहां उसकी देखरेख की जा रही है, ताकि उसे सुरक्षित माहौल और जरूरी देखभाल मिल सके।

 

 

CCTV फुटेज से जुटाए जा रहे सुराग

मासूम बच्ची को मंदिर के पास छोड़ने वाले व्यक्ति का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है। हल्द्वानी कोतवाल विजय मेहता के अनुसार, मंदिर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बच्ची को वहां कौन छोड़कर गया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवती से टैक्सी चालक ने किया दुष्कर्म, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 

 

इसके साथ ही पुलिस पिछले छह माह के दौरान क्षेत्र में हुए प्रसव से संबंधित जानकारी भी जुटा रही है, ताकि बच्ची के माता-पिता की पहचान करने में मदद मिल सके। पुलिस का कहना है कि बच्ची को छोड़ने वाले व्यक्ति की पहचान होने पर उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

नवरात्र में कन्या पूजन के बीच मासूम के बेसहारा मिलने से उठे सवाल

नवरात्र में कन्या पूजन और बेटियों के सम्मान की बातें हो रही हैं। ऐसे समय में महज छह माह की बच्ची का मंदिर के पास लावारिस हालत में मिलना कई सवाल खड़े करता है। हालांकि, बच्ची को वहां किसने और किन परिस्थितियों में छोड़ा, यह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- समान नागरिक संहिता (UCC) की नियमावली के प्रारूप में होगा बदलाव

 

 

फिलहाल बच्ची की पहचान सामने नहीं आई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य जानकारियों के आधार पर उसके माता-पिता तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। वहीं, बच्ची को सुरक्षित संरक्षण में रखकर उसकी देखभाल की जा रही है।