उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में कल स्कूलों की छुट्टी: Orange Alert के चलते 31 अगस्त को कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

नैनीताल- मौसम विभाग की ओर से जारी Orange Alert को देखते हुए जिला प्रशासन ने नैनीताल जिले में 31 अगस्त 2026 (सोमवार) को एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। भारी से बहुत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश की संभावना को देखते हुए यह फैसला छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर लिया गया है।

 

 

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), देहरादून की ओर से 30 अगस्त की सुबह 10 बजे जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 31 अगस्त को नैनीताल जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा होने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां विजिलेंस की बड़ी कार्यवाही, दरोगा को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

 

 

जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार 31 अगस्त को नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक शिक्षण कार्य बंद रहेगा। इसके अलावा जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद रहेंगे।

 

 

प्रशासन ने विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं कार्यालय स्टाफ को भी अवकाश अनुमन्य किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) देर रात एसएसपी नैनीताल ने किये निरीक्षक/उपनिरीक्षक के तबादले, देखे किसे कहा मिली तैनाती

 

 

भूस्खलन और तेज जल प्रवाह का खतरा

लगातार बारिश के कारण जिले के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में नदियों, नालों और गधेरों में जल प्रवाह तेज होने की आशंका है। वहीं संवेदनशील स्थानों पर भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहाँ सिलिंडर विवाद में भाई ने की बहन की हत्या, बोरे में भरकर चाय बागान में फेंका शव, आरोपित गिरफ्तार

 

इन स्कूलों पर लागू नहीं होगा आदेश

जिला प्रशासन के अनुसार यह आदेश नैनीताल शहर क्षेत्र में संचालित उन आवासीय शैक्षणिक संस्थानों पर लागू नहीं होगा, जहां छात्र-छात्राओं के लिए शैक्षणिक और आवासीय सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हैं।

 

 

मुख्य शिक्षाधिकारी नैनीताल और जिला कार्यक्रम अधिकारी नैनीताल को सभी संबंधित विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश का उल्लंघन होने पर संबंधित के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।